गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- भर्रोह (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने डॉक्टर पति को शारीरिक रूप से अक्षम बताते हुए दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी खजनी थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल 2024 को हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के दौरान 15 लाख रुपये नकद के साथ घरेलू सामान, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य उपहार दिए गए थे। इसके बावजूद ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुर स्वयं को पशु चिकित्सक बताते हुए दहेज में चारपहिया वाहन की मांग करने लगे। पति किसी न किसी बहाने रात में अलग कमरे या बाहर सोने चला जाता था, जिससे विवाहिता ...