दरभंगा, दिसम्बर 7 -- जाले। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक दिव्यांग किशोरी का शारीरिक शोषण कर उसे गर्भवती बनाने से संबंधित एफआईआर किशोरी के पिता ने स्थानीय थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता के पिता ने एफआईआर में कहा है कि उसकी नाबालिग पुत्री दिव्यांग है। वह कछुआ गांव निवासी विंदेश्वर मिश्र के पुत्र संतोष कुमार मिश्र के घर में पिछले दो वर्षों से झाड़ू-पोछा लगाने का काम कर रही थी। इस क्रम में संतोष ने उसका जबरन शारीरिक शोषण किया। इस वजह से वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने तीन दिसंबर को एक पुत्र को जन्म दिया। जब संतोष को इसकी जानकारी दी गई तो वह पहले आनाकानी करने लगा, जब उसके ऊपर सामाजिक दबाव बढ़ा तो उसने वास्तविकता को स्वीकार करते हुए अपनी गलती मानी। इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से एफआ...