सीवान, जनवरी 7 -- मैरवा।। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपित के घर डोमडीह गांव में पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और जबरन मंगलवार को आरोपित नवीन कुमार के डोमडीह आवास पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई किया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और स्थानीय लोग मौजूद रहे। अनुसंधान कर्ता एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा है। आरोपित जल्द ही आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो पुलिस उसकी संपत्ति की कुर्की जब्ती करेगी। मैरवा के डोमडीह के रामनरेश कुशवाहा के पुत्र नवीन कुमार ने गांव के ही एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में स्थानीय थाने में अक्टूबर को मामला दर्ज हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.