देवघर, जून 22 -- देवघर,प्रतिनिधि। बीआईटी देवघर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह और जोश के साथ किया गया। मौके पर अरविंद कुमार सहायक प्रोफेसर और योग के मास्टर ट्रेनर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में संकाय सदस्य, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। योग दिवस कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था। एक घंटे तक चले योग क्रियाओं ने प्रतिभागियों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए प्रोत्साहित किया गया। शीतलपेय के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विष्णु कुमार एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक, अशोक कुमार सिंह शारीरिक खेल प्रशिक्षक, प्रो. अरविंद कुमार, डॉ. पायल भारद्वाज समेत कई लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.