पूर्णिया, फरवरी 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 का गुरुवार को समापन हो गया। पूर्णिया कॉलेज की मेजबानी में प्रोफेसर सावित्री सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रतिस्पर्धाओं की शुरुआत पूर्णिया कॉलेज स्थित भोलानाथ शास्त्री क्रीड़ा प्रांगण में 9 फरवरी को हुआ था, जिसका गुरूवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने सभी प्रतिभागियों को उत्साहित करते हुए कहा कि खेल में भाग लेना जरूरी है, क्योंकि शारीरिक विकास से ही मानसिक विकास संभव है । कुलपति ने कहा कि खेल सौहार्द और परस्पर की भावना को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में और बड़ी लंबी दूरी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.