रांची, फरवरी 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम चुनाव में जहां शहरी मतदाताओं की उपस्थिति तुलनात्मक रूप से कम रही, वहीं दिव्यांगजनों ने उत्साह के साथ लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी की। मतदान केंद्रों पर कोई बैसाखी के सहारे पहुंचा, तो कोई अपनों का संबल लेकर मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचा। कोकर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में पी.के. चौरसिया अपने बेटे की जिद पर बैसाखी के सहारे बूथ पहुंचे, जहां मतदान कर्मियों ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर उनका सहयोग किया। वहीं, इलाही नगर के दिव्यांग मोहम्मद अफरोज ट्राइसाइकिल से मतदान केंद्र पहुंचे और सहिया दीदी की मदद से वोट डाला। हालांकि, मतदान के उत्साह के बीच व्यवस्था के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। मोहम्मद अफरोज ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि दिव्यांग होने के बावजूद अब तक उनका न तो राशन कार्ड बना है...