देहरादून, जनवरी 31 -- शनिवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अनिल नेगी स्मृति शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में रश्मि खत्री महिला वर्ग और जितेंद्र नेगी पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे। उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की कुंजी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, इसलिए उनका पूर्ण स्वस्थ समाज के लिए एक धरोहर समान है। खेल मंत्री ने कहा कि पत्रकारों को भी अपनी दिनचर्या में रोजाना कम से कम एक घंटा किसी न किसी खेल के लिए निकलना चाहिए। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में रश्मि खत्री पहले, नेहा बिष्ट दूसरे और सुलोचना पयाल तीसरे स्थान पर रही। वहीं पुरुष वर्ग में जितेंद्र न...