संभल, मई 31 -- संभल हिंसा के दौरान फायरिंग कर दो लोगों की हत्या करने के आरोपी मुल्ला अफरोज पर आज आरोप तय होंगे। इसलिए मुल्ला अफरोज न्यायालय में पेश हो सकता है। पिछले वर्ष संभल की शाही मस्जिद के दूसरे सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान फायरिंग व पथराव किया गया था। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। काफी संख्या में अधिकारी व पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने 37 लोगों को नामजद करते हुए 3750 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें से अब तक करीब 85 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके बाद आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जी दी। जिसमें अब तक 155 की जमानत अर्जी खारिज की जा चुकी है। संभल हिंसा में शारिक साठा गैंग का सक्रिय सदस्य मुल्ला अफरोज फायरिंग कर दो युवकों की हत्या किए जाने का आरोपी है। जिला शासकीय अधिवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.