मुजफ्फर नगर, मई 9 -- शारदेन स्कूल के चिल्ड्रन वर्ल्ड की ओर से मातृ दिवस उल्लास पूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम के अतिथि राजकुमारी धर्मपत्नी सांसद हरेंद्र मलिक और डॉक्टर मालविका उपस्थित रहे। मदर्स डे पर सभी माताओं का अभिनंदन गुलाब पुष्प भेंट कर किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मां और बच्चे ने गीत गाकर सब की खुशियों की कामना की। बच्चों ने अपनी दादी मां और माताओं के साथ रैंप वॉक किया। कार्यक्रम में देश के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य धारा रतन, प्रबंधक डायरेक्टर विश्व रतन, संध्या, हिमानी, परविंदर कौर, आयशा, प्राची,मनोज शील, कल्पना कौशिक, अपर्णा आदि ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.