सीतामढ़ी, अगस्त 26 -- सीतामढ़ी। शारदीय फसल प्रबंधन व फसल विविधिकरण सह किसान गोष्ठी का आयोजन बोखड़ा प्रखंड के बनौल पंचायत भवन में किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि शंकर यादव, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अविनाश कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र बलहा के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद, सहायक तकनीकी प्रबंधक राजनाथ गुप्ता व किसान सलाहकार आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों और आधुनिक कृषि तकनीकों से परिचित कराना था। जिससे अपनी फसलों की उत्पादकता बढ़ाकर आय में वृद्धि कर सकें। फसल चक्र व सुरक्षा अपनाकर करें खेती : किसानों को पौधों के पोषण, फसल चक्र और फसल सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मखाना के खेती, हल्दी, अदरक, स्वीट कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.