आगरा, अक्टूबर 7 -- शारदीय पूर्णिमा को सोरों की हरिपदी गंगा, लहरा, कादरगंज व कछला गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में लोग स्नान करने के लिए पहुंचे। गंगा घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा अर्चना व दिनभर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए। शहर व कस्बों में आयोजित भंडारों में प्रसाद वितरण भी किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा घाटों पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। मंगलवार की सुबह से ही राजस्थान, मध्यप्रदेश व आस-पास के जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा के दिन स्नान करने व धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिए। पुरोहितों ने राजस्थान व मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालुओं को पूर्वजों के निमित्त पिंडदान क्रिया कराई। हरिपदी गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों के दर्शन किए और लोगों को दान भी किया। हरिपदी पर स्नान करने के बाद लोग गंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.