गिरडीह, सितम्बर 20 -- झारखंडधाम। दुर्गा पूजा समिति के गठन के लिए शुक्रवार को गांधी चौक तारा में ग्रामीणों की एक आम बैठक हुई। बैठक में नव निर्मित दुर्गा मंदिर में प्रतिमा पूजन शुरू करने एवं मेला का आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता तारा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर मंदिर निर्माण कार्य को पूर्ण करने एवं दुर्गापूजा मेला को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समिति का गठन किया गया। जिसमें लक्ष्मी नारायण साव मुख्य पुजारी, अशोक साव अध्यक्ष, बासुदेव महतो सचिव, इतवारी साव कोषाध्यक्ष एवं लक्ष्मण साव उपकोषाध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा लक्ष्मण महतो मुख्य संरक्षक एवं जिला परिषद सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा संरक्षक बनीं। नारायण साव, नकुल दास, काशी तुरी, शीतल साव, गणेश महतो, कामेश्वर महतो, रीतलाल प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.