बेगुसराय, सितम्बर 24 -- बेगूसराय/नावकोठी, हिन्दुस्तान टीम। माता दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चन्द्र घंटा की पूजा बुधवार को श्रद्धापूर्वक व भक्तिभाव के साथ श्रद्धालुओं ने की। इस दौरान शहर समेत प्रखंड के मंदिरों व आसपास के इलाकों में माहौल भक्तिमय बना हुआ है। वहीं मां दुर्गा सप्तशती के श्लोक से हर जगह माहौल खुशनुमा बना है। शहर के चित्रवाणी सिनेमा के पास मां बूढ़ी माता मंदिर, बीएमपी, कचहरी रोड, नगर पालिका चौक, रतनपुर, विशनपुर समेत प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंडपों व मंदिरों में मां दुर्गा के पाठ गूंज रहे हैं। शाम में मां दुर्गा की आरती व भजन संध्या का आयोजन हो रहा है। इधर, ज्यों ज्यों नवरात्र बीत रहा है। दुर्गा मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ से माहौल भक्तिमय होता जा रहा है। श्रद्धालु मां की अराधना में लीन होते जा रहे हैं। मां दुर्गा का तृतीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.