हरिद्वार, फरवरी 10 -- शारदीय कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार में शिवभक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। नजीबाबाद हाईवे पर मंगलवार को ऐसी स्थिति बनी कि सड़क का एक हिस्सा कांवड़ लेकर चल रहे शिवभक्तों से भरा नजर आया। धर्मनगरी में भीड़ का दबाव देख पुलिस ने विशेष ट्रैफिक योजना लागू कर दी है। शहर के भीतर और हरिद्वार की सीमा से वाहनों को लौटाया जा रहा है। भारी वाहनों के प्रवेश पर कांवड़ मेले तक प्रतिबंध है। आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों को भी नियंत्रित तरीके से प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, बाहर से आने वाले डाक कांवड़ वाहनों को अब गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग में खड़ा कराया जा रहा है। सिडकुल क्षेत्र से आने वाले भारी वाहनों को सिडकुल में ही रोका जा रहा है, जबकि चिड़ियापुर सीमा से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में...