हरिद्वार, फरवरी 2 -- शारदीय कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर सोमवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में सीओ यातायात की अध्यक्षता में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ अहम गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में मेला अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी के दौरान सीओ यातायात ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों से संवाद करते हुए पुलिस द्वारा तैयार किए गए रूट प्लान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों के लिए अलग-अलग एंट्री और एग्जिट पॉइंट निर्धारित किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.