नई दिल्ली, मई 28 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में 68 विभूतियों को पद्म सम्मान से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में लोकगायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। उनके बेटे डॉ. अंशुमान सिन्हा ने ये पुरस्कार ग्रहण किया। आरा के भीम सिंह भवेश को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा ने लोक और छठ गीतों को ख्याति दिलाई थी। यह सम्मान उन्हें संगीत के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया। पत्रकार भीम सिंह भवेश ने मुसहर जाति के बच्चों को स्कूल में दाखिला कराया और उनकी पढ़ाई के लिए पुस्तकालय भी बनवाया। महावीर मंदिर ट्रष्ट के अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस अधिकारी स्व. किशोर कुणाल को भी पद्मश्री सम्मान दिया गया। उनके पुत्र पुत्र सायण कुणाल ने यह सम्मान लिया। इस मौके पर शारदा सिन्हा के बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.