अयोध्या, जनवरी 5 -- सोहावल,संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगापुर के पास शारदा सहायक नहर में एक करीब 26 वर्षीय युवती का शव उतराता दिखाई पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सत्ती चौरा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को सुबह सारंगापुर गांव के पास शारदा सहायक नहर में महिला का उतराता शव किसी ग्रामीण को दिखाई पड़ा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर शव की शिनाख्त करवाई तो सलवार सूट पहने मृत महिला की पहचान नाजरीन पुत्री वैश निवासी रुदौली के वजीरगंज मोहल्ला के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। सोमवार को भोर घर से गायब हुई। इसके बाद नहर में शव बरामद किया गया। चौकी प्रभारी सत्ती चौरा सत्यम अग्रवाल ने बताया क...