लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- मढ़िया घाट। प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती खखरा में मैगलगंज क्षेत्र के नोडल प्रभारी श्रवण गुप्ता की मौजूदगी में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय की इंचार्ज सारिका गुप्ता ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विद्यालय में उपस्थित बढाने एवं नामांकन हेतु शारदा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने बाले बच्चों को प्रसस्ति पत्र एवं मेडल देकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खखरा प्रधान छोटे मिश्रा, संकुल शिक्षक नरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, योगेंद्र त्रिवेदी, महेंद्र मिश्रा, दिनेश मिश्रा, श्वेता मिश्रा, बजीहा सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.