हरदोई, मार्च 20 -- हरदोई। विकास खण्ड टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय रंजीतपुरवा में विद्यालय इंचार्ज पारुल जौहरी के नेतृत्व में शारदा संगोष्ठी और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में एआरपी अभिषेक मिश्र ने ग्रामवासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी सीढ़ी है जिस पर हम अपने आने वाली पीढ़ी का मार्ग सुगम बना सकते हैं। शारदा अभियान के अंतर्गत जो बच्चे शिक्षा से वंचित हैं उनका नामांकन भी आयु संगत कक्षा में कराकर उनके अधिगम स्तर को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। सहायक अध्यापक सरोज मिश्र ने बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। कक्षावार सर्वाधिक उपस्थिति एवं निपुण लक्ष्य प्राप्त बच्चों के साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.