नोएडा, फरवरी 21 -- ग्रेटर नोएडा। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ ने शहर में रहने वाली प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना एवं संस्कृतिविद डॉ़ शांभवी शुक्ला मिश्रा को शारदा श्री सम्मान से सम्मानि किया। यह सम्मान कथक नृत्य के क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए दिया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच कला संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ़ भावना ग्रोवर ने अंगवस्त्रम प्रदान कर डॉ़ शांभवी का अभिनंदन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति, मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के निदेशक डॉ. शोभित नाहर, विभागाध्यक्ष डॉ़ भावना ग्रोवर एवं ललित कला संकाय के अध्यक्ष डॉ़ पिंटू मिश्रा ने गायन के क्षेत्र में पंडित हरीदत्त शर्मा और वादन के क्षेत्र में प्रसिद्ध तबलावादक उस्ताद अकरम खान एवं नृत्य के क्षेत्र में डॉ शाम्भवी शुक्ला मिश्रा को शारदा श्री स्मृति चि...