मधुबनी, दिसम्बर 10 -- मधेपुर,निज संवाददाता। शारदा विद्यापीठ लखनौर के दो छात्रों ने जिला स्तरीय बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन किया है। जिला स्तरीय बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम-2025 मधुबनी स्थित रीजनल सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित हुआ। लखनौर स्थित शारदा विद्यापीठ के कक्षा आठ के मेधावी छात्र आदित्य नारायण शरण और आशीष कुमार झा ने बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने नवाचारी प्रोजेक्ट बायो प्लास्टिक के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों छात्र अब राज्यस्तरीय बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मधुबनी जिले से नौ छात्रों का चयन स्टेट लेवल के लिए हुआ है। शारदा विद्यापीठ के आठवीं के छात्र आशीष कुमार झा तथा आदित्य नारायण शरण का प्रोजेक्ट ने निर्णायक मंडल का विशेष ध्यान आकर्षित किया और इसे अत्यंत उ...