हरदोई, अक्टूबर 10 -- बावन। कोतवाली लोनार क्षेत्र के गांव धन्योली के पास शारदा नहर की पटरी पर गांव वालों को मगरमच्छ दिखाई पड़ा। नहर में मगरमच्छ होने की खबर से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों को देखकर मगरमच्छ नहर के पानी मे उतर गया। धन्योली गांव के पास से शारदा नहर गुजरी है। शुक्रवार की सुबह गांव किनारे मवेशी चरा रहे लोगों को नहर की पटरी पर झाड़ियों के बीच विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ पानी से बाहर बैठा था। यह देख चरवाहों में भगदड़ मच गई। नहर में मगरमच्छ की खबर से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नही पहुंचे, लेकिन इसके पहले ही कोलाहल सुनकर मगरमच्छ नहर में कूद गया। वन वन दरोगा हरिनाम सिंह ने बताया कि मगरमच्छ होने की सूचना नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दु...