चम्पावत, मई 16 -- टनकपुर। शारदा नदी से खनन निकासी का कार्य 31 मई तक चलेगा। मानसून काल के चलते एक जून से खनन कार्य बंद हो जाएगा। वन विकास निगम ने इस वर्ष शारदा नदी से खनन निकासी कार्य 19 दिसंबर से शुभारंभ किया था। जबकि नौ जनवरी से उप खनिज निकासी कार्य प्रारंभ हुआ। जिसके लिए वन विकास निगम खनन प्रभाग ने शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम में तीन तोल कांटे संचालित किए, जबकि कालाझाला स्थित दो तोल कांटे इस वर्ष संचालित नहीं किए गए। खनन कार्य के लिए 608 वाहन एवं 600 मजदूर पंजीकृत किए हैं। वन विकास निगम के डीएलएम खनन मदन सिंह राणा ने बताया कि इस वर्ष दो लाख 16 हजार घन मीटर के सापेक्ष में अब तक एक लाख 92 हजार घन मीटर उप खनिज की निकासी हो चुकी है, जिससे 6.48 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शारदा नदी से खनन कार्य 31 मई तक चलेगा।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.