चम्पावत, मई 28 -- शारदा नदी से उप खनिज निकासी की मात्रा बढ़ा दी गई है। शासन की ओर से गठित टीम के शारदा नदी में सर्वे करने के बाद 54 हजार घन मीटर उप खनिज बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। इससे खनन व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है। शारदा नदी में अब 54 हजार घन मीटर उप खनिज की निकासी हो सकेगी। इस संबंध में शासन से आदेश जारी किया गया है। अलबत्ता खनन निकासी 31 मई के बाद भी सुचारू रहेगी। इस पर सस्पेंस बना हुआ है। मानसून काल को देखते हुए शारदा नदी से उप खनिज निकासी का काम 31 मई के बाद बंद हो जाता है। वन विकास निगम के खनन प्रभारी मदन सिंह राणा ने बताया कि शारदा नदी खनन क्षेत्र के सर्वे के बाद 54 हजार घन मीटर उप खनिज की मात्रा बढ़ाने के आदेश मिल गए हैं। लेकिन अभी 31 मई के बाद खनन निकासी करने के आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.