पीलीभीत, जून 13 -- 15 जून से पेंटून पुल हटाने की तैयारियों के बीच बारिश ने तैयारी को पहले ही करा दिया। बारिश से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से 48 घंटा पहले ही पेंटून पुल से स्थाई रूप से आवाजाही को बंद कर दिया गया है। यही नहीं पुल हटाने की कवायद भी शुरु कर दी गई है। इसके चलते लोगों को शुक्रवार से ही लंबा फेर लगाना पड़ गया। ट्रांस शारदा क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों का तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क साधने के लिए शारदानदी पर पेंटून पुल को बनाया जाता है। अभी तक पुल से लोगों की आवाजाही हो रही थी। एक दिन पहले नदी का जलस्तर बढ जाने से पुल से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। इधर पुल को 15 जून से बंद करने की भी घोषणा की गई थी। शुक्रवार को बारिश होने के कारण नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ गया। इससे मुख्य पुल के आगे हजारा की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.