पीलीभीत, अप्रैल 17 -- पूरनपुर। शारदा नदी से कई जिलों के वाहनों की नंबर प्लेट बरामद की गई है। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। वाहनों की नंबर प्लेटों को लेकर कई सवाल भी खड़े होने लगे हैं। कारण है कि नदी पार करने के कुछ दूरी पर ही नेपाल है। फिलहाल घाट पर मौजूद लोगों ने वीडियो के माध्यम से प्लेट ले जाने की अपील की है। बीते कई दिनों से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा चल रहा है। इसके चलते पेंटून पुल से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। दो पहिया और छोटे चार पहिया वाहन अपनी जिम्मेदारी पर पानी से पार हो रहे है। गुरुवार को धनाराघाट की तरफ एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें काफी संख्या में वाहनों की नंबर प्लेट दिखाई दे रही हैं। यह नंबर प्लेट प्रदेश के अलावा अन्य कई राज्यों की है। दो पहिया वाहनों के अलावा चार पहिया वाहनों की भी प्लेंटे इसमें शामिल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.