चम्पावत, अप्रैल 14 -- टनकपुर। शारदा नदी में स्नान के दौरान डूबते वक्त एक किशोर श्रद्धालु को शारदा घाट में तैनात जल पुलिस और पीएसी के जवानों ने डूबने से बचा लिया। माता पूर्णागिरि के दर्शन कर लौटे थाना पारा लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी रामस्वरूप गुप्ता का 11 वर्षीय पुत्र विनय गुप्ता बाबा सिद्धनाथ के दर्शन से पूर्व अपने परिवार के साथ शारदा नदी में स्नान कर रहा था। स्नान करते-करते नदी की गहराई में पहुंच गया जहां वह नदी में डूबने लगा तो परिजन चिल्लाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर शारदा घाट में तैनात जल पुलिस एवं पीएससी के जवानों ने नदी में छलांग लगाकर उसे डूबने से बचा लिया। बचाव दल में रविंद्र सिंह पहलवान, देवेंद्र, राणा, प्रदीप राय एवं राजकुमार आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.