पीलीभीत, मार्च 2 -- पूरनपुर। शारदा नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोत्तरी होने से पैंटून पुल के आगे रास्ता कटकर नदी की धार बहने लगी है। ऐसे में करीब तीन मीटर तक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से बाइकों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का आवागमन पैंटून पुल से अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है। क्योंकि नदी का जलस्तर कम होने के बाद कटे रास्ते को सही कराया जाएगा। पैंटून पुल से वाहनों का संचालन बंद होने से ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों को तहसील आने-जाने के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के शारदा पार करीब 16 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें एक लाख से अधिक की आबादी बताई जा रही है। ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांवों में आवागमन के लिए पैंटून पुल ही एक मात्र रास्ता है। क्योंकि वाइक सवारों के अलावा पूरनपुर से खजुरिया तक चलने वाली बसें भी पैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.