मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड संख्या 48 के अंतर्गत शारदा नगर मोहल्ले में गुरुवार को सड़क व नाले का निर्माण कार्य शुरू किया गया। मोहल्ला समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद सिंह व सचिव डॉ. केके मल्लिक के साथ निगम के जेई एसएन झा पूजा में शामिल हुए। समिति के मुताबिक 13 वर्षों के इंतजार के बाद सड़क व नाला निर्माण का काम होने से लोगों में खुशी है। वार्ड संख्या 48 के पार्षद मो. हसन व डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा के प्रयास से यह संभव हुआ है। मौके पर स्थानीय निवासी अनिल कुमार दास, राजेंद्र नाथ झा, सुबोध कुमार कर्ण, शिव कुमार ठाकुर, कमलेश प्रसाद वर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...