रांची, मई 10 -- रांची। शारदा ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय रोड सेफ्टी मिशन ओलंपियाद में शानदार प्रदर्शन किया है। छात्रों ने विभिन्न स्तर पर मेडल्स एवं सर्टिफिकेट्स प्राप्त किए। इसमें सान्वी सलोनी (कांस्य पदक), अयान प्रसाद (स्वर्ण पदक), हंसल परमार (कांस्य मेडल), आरूष साहू (कांस्य मेडल) विजेजा चुने गए। विद्यालय की डायरेक्टर एकेडमिक्स डॉ रंजना स्वरूप एवं प्राचार्या ने छात्रों को बधाई दी। कहा कि रोड सेफ्टी विषय पर छात्रों के गहरे ज्ञान ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर प्राप्त करने का गौरव प्रदान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.