चम्पावत, जनवरी 5 -- चम्पावत। टनकपुर शारदा कॉरिडोर को स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसका क्रियान्वयन शहरी विकास विभाग के माध्यम से किया जाएगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन के विकास से धार्मिक पर्यटन, स्वरोजगार, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पाद और सेवाओं को व्यापक बाजार उपलब्ध होगा। साथ ही परिवहन सुविधाओं का विकास, पर्यावरण संरक्षण, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और आपदा-प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...