चम्पावत, दिसम्बर 3 -- टनकपुर में वन विभाग ने शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम में सीमांकन का कार्य पूरा कर लिया है। यहां आगामी 15 दिसंबर से खनन कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इधर वन निगम भी शारदा बैराज के निकट लगे तौल कांटों को दुरुस्त करने में जुट गया है। शारदा नदी से उप खनिज चुगान के लिए वन विभाग ने शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम में सीमांकन कार्य पूर्ण कर लिया है। शारदा रेंज के वनक्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि शारदा नदी के डाउनस्ट्रीम में 283.69 हेक्टेयर खनन क्षेत्र का सीमांकन का कार्य पूर्ण कर लिया है। वन निगम ने खनन क्षेत्र में लगे तौल कांटों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। वन निगम के प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक खनन मुदित आर्य ने बताया कि शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम में बैराज के निकट लगे तीन तौल कांटों को दुरुस्त किया जा रहा हैं। वाहनों के रजि...