पीलीभीत, अगस्त 8 -- पीलीभीत/बीसलपुर। देवहा में जलस्तर बढ़ने से कई गांव के किसानों में बेचैनी रही। हालांकि जल स्तर खतरनाक स्तर पर नहीं है। जलस्तर घटने के बाद अब कम होने पर कटान का खतरा बढ़ जाता है। शाम तक की अपडेट रिपोर्ट के मुताबिक देवहा नदी में 25977 क्यूसेक और शारदा नदी में 86874 क्यूसेक पानी रिलीज किया गया। दोनों ही नदियां डेंजर जोन से अभी नीचे चल रही हैं। सदर क्षेत्र में देवहा नदी के अंतर्गत रात में पानी आने की आशंका में लोग जागते रहे और एक दूसरे से अपडेट लेते रहे। पर नदी में जलधार खतरनाक स्तर पर नहीं पहुंची। देवहा नदी में बीती रात तीस हजार क्यूसेक पानी छोडा गया था। जबकि शारदा नदी में 1.71 लाख क्यूसे पानी बीते दिवस रिलीज किया गया था। अधिक पानी छोड़े जाने पर कई गांव में बाढ़ का पानी घुस जाता है। पर अब डिसचार्ज कम हो गया है। इस कारण परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.