भागलपुर, दिसम्बर 27 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि साहित्यिक संस्था साहित्य सफर द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन चैती दुर्गा स्थान मोहनपुर में शायर मिर्जा गालिब की जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जगतराम साह कर्णपुरी ने की। कवि अजय शंकर प्रसाद ने कहा कि गालिब की शायरी अद्वितीय चिंतन और दर्शनिकता से परिपूर्ण है। मुख्य अतिथि कवि रंजन कुमार राय ने कहा कि गालिब विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। मौके पर प्रेम कुमार प्रिय, हिमांशु शेखर, शिवम कुमार, राजीव रंजन, जवाहर मंडल, प्रणव कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...