सिद्धार्थ, फरवरी 7 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर में इमाम हज़रत अब्बास अलै का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। दरग़ाह बाबुल हवाएज में आयोजित महफ़िल ए वफ़ा कार्यक्रम में स्थानीय व अन्य शहरों से आए शायरों ने कलाम पढ़ा। सुनकर श्रोताओं ने नारेबाजी कर झूमते हुए खूब सराहना की। गुरुवार की देर रात आयोजित महफ़िल कार्यक्रम की शुरुआत अब्बास अली द्वारा कलाम पाक व नात ए पाक अंबर मेहंदी ने पढ़कर किया। मौलाना शाहकार हुसैन जैदी ने कहा कि शियाओं के पहले इमाम हज़रत अली अलैहिस्सलाम के बेटे हज़रत अब्बास की पैदाइश अरबी माह के 17 शाबान को हुई थी। इस वजह से इमामबारगाह व घरों में चाहने वाले महफिल आयोजित कर उनकी बहादुरी व वफादारी से जुड़ा कलाम पढ़कर जश्न मनाते हैं। शायर डॉ नायाब रिजवी ने काम मुश्किलो में आए सबकी बिगड़ी बनाए वही ...