लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता शायरी, गीत और अभिनय के साथ साहिर लुधियानवी के जीवन को मंच पर उकेरा गया। राजीव प्रधान द्वारा अवध कॉन्क्लेव तथा आकृति सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के सहयोग प्रस्तुत साहिर: हर इक पल का शायर नाटक का प्रदर्शन शुक्रवार को किया गया। संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में नाटक को चन्द्रशेखर वर्मा ने लिखा और गोपाल सिन्हा ने निर्देशित किया। मैं पल दो पल का शायर हूं साहिर के दर्शन को आकार देने वाली इन पंक्तियों के साथ शाम की शुरुआत हुई। साहिर की कहानी में जीवन, विद्रोह, प्रेम, हानि, लालसा और सत्य की खोज से धड़कता दिखाया गया। जिससे साहिर की जीवन यात्रा एक कैनवस की तरह दर्शकों की आंखों के सामने गुजरा। नाटक की प्रमुख भूमिकाओं में डॉ. सुधांशु मणि, रूपाली चंद्रा और चंद्र शेखर वर्मा ने अभिनय किया। जबकि अनुराधा टंडन,...