कोडरमा, फरवरी 18 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा के चाराडीह स्थित विवेकानंद कान्वेंट स्कूल की शायन्तिका मोदी जेईई मेंस में सर्वाधिक 99.3 परसेंटाइल लाकर जिले की टॉपर बनी है। इसके अलावा अंकिता साहा ने 99 परसेंटाइल, रोहित कुमार ने 98.7 परसेंटाइल, राजा कुमार ने 96 परसेंटाइल, रागिनी बरगवे ने 95.5 परसेंटाइल एवं अरविंद साव ने 92 परसेंटाइल अंक लाकर जिले के टॉप 10 में अपना स्थान बनाया। इसके अलावे कई अन्य छात्र-छात्राओं ने भी इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। ज्ञात हो अब ये सभी सफल छात्र-छात्राएं जेईई एडवांस की परीक्षा पास कर देश के टॉप आईआईटी व एनआईटी कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटी में दाखिला लेकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगे। इस सफलता पर परिजनों और विद्यालय परिवार भी उत्साहित है। विद्यालय के निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राएं यदि अपने ल...