बोकारो, जनवरी 10 -- बोकारो का बस पड़ाव इन दिनों सुविधाओं का मोहताज है। बस पड़ाव के कई क्षेत्र में कचरा पसरा रहता है। वावजूद साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहती है। इससे बस संचालक के साथ-साथ यात्री भी परेशान दिखते हैं। सरकारी बस पड़ाव तक लोगो का पहुंचना भी मुश्किल होता है। सुबह व शाम को स्थिति सबसे अधिक खराब होती है। जब बस तक यात्री अंधेरे में ही पहुंचते हैं। बस तक पहुंचने के लिए जर्जर सड़क पर चलकर जाना पड़ता है। जो गत कई वर्षो से जस का तस बना हुआ है। वहीं बगल में निजी बस स्टैंड है, जहां अधिकांश समय अंधेरा ही पसरा रहता है। यहां से दर्जनों राज्यीय व अंतरराज्यीय बसों का आवागमन प्रतिदिन होता है, लेकिन बस स्टैंड में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है। लेकिन इसकी सुध नहीं ली जा रही है। इस कारण देर शाम व अहले सुबह पहुंचने वाले यात्री असुरक्ष...