संतकबीरनगर, अक्टूबर 11 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नाथनगर बस्ती मार्ग पर स्थित महुली कस्बे में शाम के बाद यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां से जिला और मंडल मुख्यालय तक जाने के लिए कोई सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध नहीं है। महुली एक महत्वपूर्ण कस्बा है जहां सरकारी बैंक, अस्पताल, थाना और पोस्ट ऑफिस जैसी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं। आसपास के सैकड़ों गांवों के हजारों लोग रोजाना यहां आते-जाते हैं। लोग यहां से लखनऊ, जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और गोरखपुर तक यात्रा करते हैं। स्थानीय निवासियों ने कई बार सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। वर्तमान में बस्ती और जिला मुख्यालय तक जाने के लिए केवल ऑटो रिक्शा ही एकमात्र साधन है। क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान ने ग्रामीणों की मांग को स्वीकार करते हुए परिवहन मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.