अमरोहा, मार्च 8 -- अमरोहा। रजिस्ट्री दफ्तरों में अब एक घंटे अतिरिक्त कार्य की सुविधा दी गई है। मार्च महीने में शाम पांच बजे तक रजिस्ट्री स्लॉट मिलेंगे, इसके एक घंटे बाद तक कार्य होगा। स्टांप न्यायालय, शुल्क पंजीयन मंत्री के आदेश पर व्यवस्था शुरू कर दी गई है। स्थानीय विभागीय अफसरों के मुताबिक प्रदेश सरकार के स्टांप मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि मार्च में एक घंटे अतिरिक्त समय आम जनमानस को बैनामों के लिए दिया जाए। प्रदेश के सभी उप निबंधक कार्यालय माह मार्च 2025 में शाम छह बजे तक रजिस्ट्री का कार्य करेंगे। इसके साथ ही स्लॉट बुक करने का जो समय चार बजे तक था उसे भी एक घंटा बढ़कर शाम पांच बजे तक कर दिया गया है। इसके साथ ही मार्च माह के अंतिम रविवार को भी विलेख पंजीकरण का कार्य सुचारू रूप से किया जाएगा, जिससे अवकाश के दिन भी आम जनमानस को बैनाम...