देहरादून, जून 22 -- वन विभाग के मुखिया पीसीसीएफ (हॉफ) डॉ. धनंजय मोहन ने वीआरएस ले लिया है। शनिवार दोपहर को शासन ने उनका वीआरएस मंजूर कर उन्हें रिलीव कर दिया। उनकी जगह पीसीसीएफ डॉ. समीर सिन्हा को वन विभाग का नया मुखिया बनाया गया है। डॉ. धनंजय के वीआरएस लेने के पीछे व्यक्तिगत कारण बताए जा रहे हैं। डा. धनंजय मोहन 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे। इसके बाद पीसीसीएफ डा. समीर सिन्हा को नया विभागीय मुखिया बनना था। लेकिन डॉ. धनंजय मोहन ने इससे पहले ही वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया। शनिवार को शासन ने उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्वीकार कर ली। डा. धनंजय मोहन को वन विभाग में पक्षी विशेषज्ञ और वाइल्ड का अच्छा जानकार माना जाता था। वे इससे पहले भारतीय वन्यजीव संस्थान के निदेशक भी रहे चुके हैं। वहां उन्होंने एक साल में स्वेच्छा से पद छोड़ दिया था। वन निगम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.