कोडरमा, मई 24 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के दूधीमाटी में शुक्रवार की सरेशाम महिला से चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को घर के बाहर टहल रही महिला गीता देवी, पति काशी सिंह से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा पुलिस पहुंची और महिला से पूछताछ की। इस दौरान पीड़ित महिला ने बताया कि घर के बाहर टहल रही थी, इसी दौरान बाइक से दो युवक तेजी से आये और सिर पर मारा और गले से चेन छीन कर रांची- पटना मुख्य मार्ग की ओर फरार हो गए। महिला के मुताबिक, बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति पीले रंग का गमछा से अपना मुंह बांधे था। उसी व्यक्ति ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना शाम की है। लेकिन पुलिस को देर स...