जमशेदपुर, अगस्त 13 -- जमशेदपुर। दिनभर की तेज धूप और बढ़ती उमस के बाद मंगलवार शाम करीब सात बजे झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। करीब 20 मिनट तक हुई बारिश ने तापमान में हल्की गिरावट लाई, हालांकि निचले इलाकों में पानी जमा हो गया और कुछ सड़कों पर जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़कर 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, हालांकि इससे अधिकतम तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.