नोएडा, अक्टूबर 2 -- नोएडा। शाम को शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री कम हो सकता है। गुरुवार को नोएडा-ग्रेनो का अधिकतम तामपान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। शाम पांच बजे के बाद से सेक्टर-62, 63, 22, 27, 19, आदि सेक्टरों में हल्की बारिश हुई, जिससे रावण दहन देखने गए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक बहुत हल्की बारिश हो सकती है। पांच और छह अक्टूबर को एक-दो बार बारिश का अनुमान है। सात अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री होने की संभावना है। हालांकि अक्टूबर के लिहाज से दोनों शहरों का एक्यूआई बेहतर है। नोएडा का एक्यूआई 136 और ग्रेटर नोएडा का 139 दर्ज किया गया। सबसे अधिक वायु प्रदूषित स्थान सेक्टर-125 रहा। यहां का ए...