प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे के चलते मंगलवार को रेल परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहा। नई दिल्ली-हावड़ा रूट की कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से प्रयागराज जंक्शन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक असर गाड़ी संख्या 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस पर पड़ा, जो सुबह सात बजे की बजाय 9 घंटे 22 मिनट की देरी से शाम 4:22 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। प्रयागराज एक्सप्रेस में पैंट्री कार नहीं होने के कारण यात्रियों को खासा दिक्कत झेलनी पड़ी। आमतौर पर रात में दिल्ली से चलकर सुबह पहुंचने वाली इस ट्रेन में भोजन की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन अत्यधिक देरी के कारण यात्रियों का नाश्ता और दिन का खाना छूट गया। पानी के लिए भी यात्रियों को परेशान होना पड़ा। जब ट्रेन किसी स्टेशन पर रुक रही थी तो यात्रियों को...