मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता सकरा सीएचसी के तहत आने वाले सिहो अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गणतंत्र दिवस पर शाम के बाद भी तिरंगा लहराते रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एपीएचसी बंद है और परिसर में झंडा लहरा रहा है। जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह मुरौल प्रखंड प्रभारी शंभू शरण मिश्र ने बताया कि चौबीस घंटे अस्पताल में झंडा लहराते रहने का वीडियो सकरा अस्पताल प्रशासन से लेकर जिला के तमाम वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। सकरा सीएचसी प्रभारी डॉ. मो. मसीहुद्दीन ने बताया कि जानकारी मिली है। इस पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.