सीवान, जनवरी 31 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जुड़कन गांव में स्थित मां शाम्भवी भवानी के मंदिर का चौथा स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर पहुंचे पंडितों और विद्वानों के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ मां दुर्गा की पूजा - अर्चना की गई। भक्तों ने मां की आराधना की व प्रसाद ग्रहण किया। शाम्भवी भवानी माता के मंदिर का विशेष महत्व है। यहां पर भक्तगण अपने मुरादों को पूरा करने के उद्देश्य से पहुंचते हैं। स्थापना के 4 वर्ष पूरे होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया और सभी लोगों के सहयोग से स्थापना दिवस के मौके पर भव्य पूजा का आयोजन किया गया। छोटे बच्चों में भी इस पूजा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला, जिनके द्वारा इस पूजा में भाग लिया गया। महिलाओं ने भी माता के एक से बढ़कर एक गीतों ...