शामली, जनवरी 2 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली पर शुक्रवार को नवनियुक्त स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. बिजेन्द्र कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनकी तैनाती 24 दिसंबर को की गई थी। डॉ. विजेंद्र कुमार हाल ही में स्त्री एवं प्रसूति रोग में मास्टर डिग्री प्राप्त कर शामली पहुंचे हैं। कार्यभार संभालने के पहले ही दिन उन्होंने करीब 10 महिलाओं का उपचार किया। डॉ. बिजेन्द्र कुमार ने बताया कि अब सीएचसी शामली पर महिलाओं से जुड़ी लगभग सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज संभव होगा। इसके अलावा महिलाओं में होने वाले इंफेक्शन, डिस्चार्ज की समस्या सहित अन्य स्त्री रोगों का भी उपचार किया जाएगा। सीएचसी पर अब सामान्य प्रसव के साथ-साथ सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को बाहर रेफर होने की मजबूरी से राहत मिलेगी। डॉ. बिजेन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.