मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में शामली रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने जाम से निपटने के लिए अतिक्रमण अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मंगलवार को शामली रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने सैकडों दुकानोंेके बाहर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया। ट्रैफिक टीआई राकेश कुमार ने टीम को साथ लेकर दुकानों के बाहर अतिक्रमण हटवाते हुए एलाउसमेंट कर दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो उनका सामान जब्त करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.