शामली, फरवरी 20 -- शहर के मुरारी वाला कुआं क्षेत्र की एक युवती के नाम से फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील टिप्पणियां पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने थाना कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके जन्मदिन के अवसर पर उसके जीजा के दोस्त जनपद मुजफ्फरनगर से शामली आए थे। समारोह के दौरान सामान्य रूप से फोटो खींचे गए थे। आरोप है कि जीजा के एक मित्र का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते उक्त युवक के साले और उसके दोस्त ने युवती के फेसबुक अकाउंट से जन्मदिन के फोटो डाउनलोड कर उन्हें एडिट कर लिया। आरोपियों ने युवती के नाम से फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उन फोटो को अपलोड किया और उन पर अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.